धर्मावलंबियो को द्वारिका एवं सोमनाथ के लिए जत्था रवाना

जिलेभर से 33 यात्री हुए शामिल, जिला प्रशासन के अधिकारीयों ने समाहरणालय भवन परिसर से यात्रियों के बस को हटिया रेलवे स्टेशन के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

21

हज़ारीबाग़/ मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत  60 वर्ष से अधिक उम्र के हिन्दू धर्मावलंबियों के लिए द्वारिका एवं सोमनाथ तीर्थ यात्रा का एक जत्था हज़ारीबाग़ समाहरणालय परिसर से हटिया रेलवे स्टेशन तक के लिए रवाना हुआ। पर्यटन,कला,संस्कृति,खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग,झारखंड सरकार के द्वारा आयोजित इस तीर्थ दर्शन योजना के रवानगी को लेकर आज जिला योजना पदाधिकारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। इस तीर्थ दर्शन यात्रा में हजारीबाग जिला से कुल 33 महिला/पुरूष व दो नोडल अधिकारी शामिल हुए। यह यात्रा 20 मार्च से 27 मार्च तक उक्त दो स्थलों का भ्रमण करेंगी।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/h158

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *