भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुंह पर पट्टी लगाकर मौन धारण कर अपना विरोध जताया एवं हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया

3
2
1

शिकारीपाड़ा/दुमका/ शिकारीपाड़ा पूर्वी मंडल के अध्यक्ष शुभाशीष चटर्जी के नेतृत्व में शिकारीपाड़ा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुंह पर काला पट्टी लगाकर मौन धारण कर शिकारीपाड़ा मुख्य बाजार पर अपना जुलूस निकाला  और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया। इस दौरान मौके पर शिकारीपाड़ा भाकपा नेता ने बताया की    मंगलवार को झारखंड से सभी जिलों से भाजपा के कार्यकर्ता एवं भाजपा जनप्रतिनिधि मुख्यमंत्री सचिवालय शांतिपूर्वक मुख्य सचिवालय में अपना प्रदर्शन करने जा रहे हैं हेमंत सोरेन की पुलिस ने अनावश्यक रूप से लाठीचार्ज की एवं आंसू गैस के गोले छोड़े हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता  को घायल कर दिया इसके विरोध में शिकारीपाड़ा प्रखंड मुख्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुंह पर पट्टी लगाकर मौन धारण कर अपना विरोध जताया एवं हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया ।भाजपा कार्यकर्ताओं ने हेमंत हटाओ झारखंड बचाओ नारे लगाए गए। मंडल अध्यक्ष ने बताया आज की सरकार विकास नहीं विनाश चाहती हर तरफ लूट खसूट खनिज संपदा की चोरी, अपराधीकरण बड़ा है  अपराध को रोकने में हेमंत सरकार की पुलिस नाकाम हैं इस कार्यक्रम में युवा मोर्चा अध्यक्ष विकाश भगत ,तस्लीम अंसारी ,संयूबअंसारी, मंटू मरांडी, दिनेश मिर्धा, सुचांद दास, श्याम चंद्र शील, मलाई मंडल, श्याम चंद्र सिंह, नागेश्वर पाल, मनोज देहरी, वरुण चंद्र, रामलाल  टुडू,अंजन दियासी,रंजन भगत,सरोज भगत, किशोर भगत, शिवम भगत, इत्यादि कार्यकर्ता थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/h2lg

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *