तिसरी। प्रखंड के मानसडीह पंचायत के अंतर्गत कुंडी,बिरनी, नीमा गांव में मननरेगा योजना कुंआ में खुलेआम जेसीबी चलाया जा रहा है। कुंडी के ग्रामीण ने कहा ठिकेदार के द्वारा जेसीबी से मनरेगा से बन रहे कुआं का खुदाई की गई। सरकार मजदूरों के लिए डोभा,कुआं आदि कई तरह के योजना दी जाती है । जिससे मजदूर दो जून की रोटी इंतजाम कर सके लेकिन यहां पर जेसीबी के द्वारा मननरेगा में खुलेआम मजदूर के जगह जेसीबी मशीन का प्रयोग किया जाता है। बताया जाता है की मनसाडीह पंचायत के ग्रामीणों ने नाराज़गी जताया है।