दुमका से साहिबगंज तक चलने वाली डमरु बस और ट्रक में भिड़ंत

2
3

गोपीकांदर। दुमका से साहिबगंज चलने वाली यात्री बस डमरू एक बड़ी दुर्घटना की शिकार होते हुए बच गई हालांकि इस दुर्घटना में बस का अगला और पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है जबकि दर्जनों यात्री घायल हो गया है। गनीमत रही कि बस रुकी हुई नहीं तो जिस प्रकार से सामने से ट्रैलर और पीछे से हाइवा ने बस को ठोकर मारी थी इससे कई यात्रियों की मौत हो सकती थी। दुर्घटना के बाद सभी घायलों को गोपीकांदर सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीन यात्रियों को दुमका रेफर कर दिया गया है। दुर्घटना के संबन्ध में बताया जाता है कि डमरू बस (जेएच 04 एच 8145) अपने निर्धारित समय पर गोपीकांदर चौक पहुँची थी। बस गोपीकांदर चौक से आगे निकली ओर बजरंगबली मंदिर के पास दो यात्री ले रही थी कि सामने से ओवरटेक करते हुए आ रही गिट्टी लदी ट्रैलर ने बस को सामने से ठोकर मार दी इसी बीच पीछे से आ रही खाली हाइवा ने भी बस को पीछे ठोकर मारी। इस दुर्घटना में बस के सामने बैठी महिलाएं अधिकांश घायल हो गई है। ट्रैलर और हाइवा के बीच बस फंस गई। दुर्घटना की सूचना पर गोपीकांदर पुलिस ने घटनास्थल पहुँचकर स्थानीयों के मदद से सभी को अस्पताल पहुंचाया। गोपीकांदर पुलिस ने तीनों वाहनों को अपने कब्जे में लिया है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/hchs

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *