बिना मीटर के जला रहे हैं बिजली
बिजली अधिकारी व कर्मचारी की सांठगांठ करके उपभोक्ताओं ने जमकर बिजली फूंकी
रिखिया I फिटर इलाके में इन दिनों बिजली चोरी की समस्या आम बात हो गई है। बिजली कंपनियों के सामने इन समस्या से निजात पाना बड़ी चुनौती है। हर उपाय के बाद भी बिजली चोरी का काम बहुत बदस्तूर जारी है। इसके बाद ज्यादा बिजली चोरी खासकर ग्रामीण इलाके में होती है। बिजली के तारों पर जहां-तहां टोकन फंसाकर घरों में बिजली ली जाती है बिजली के अवैध कनेक्शन में धांधली के खुलासे और कार्रवाई की शुरुआत के बाद भी जांच की आंच से अफसर और कर्मचारी के पसीने छूट रहे हैं। अस्थाई बिजली कनेक्शन के जरिया अधिकारी और कर्मचारी के सांठगांठ करके उपभोक्ताओं ने जमकर बिजली फूंकी है। जिससे पावर कारपोरेशन को करोड़ों का चुना लगा रहा है। बिजली कंपनियां या प्रशासन इस पर हमेशा कार्रवाई नहीं करने के चलते जिससे यह चोरी चलती रहती है। इसमें उपभोक्ता भली-भांति जानते हैं कि बिजली चोरी अपराध की श्रेणी में आती है। जिससे कि पकड़े जाने पर जुर्माना और सजा दोनों भी हो सकती है। बताते चलें कि झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड की ओर से हमेशा अखबारों में विज्ञापन ऑनलाइन कैंपेन चलाकर लोगों से अपील करती है कि बिजली चोरी रोकनी चाहिए ताकि इससे बचत हो बचत हो साथ ही बिजली से मिलने वाली ऊर्जा का उपयोग कृषि से जुड़े काम और उद्योग में हो सकता है। जिससे रोजगार पैदा होंगे और सभी लोगों का विकास होगा।