तीन माह से नहीं मिल रहा पीडीएस डीलरों को कमीशन

बरकट्ठा I राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत केंद्र सरकार सरकार राशनकार्ड धारकों को वर्ष 2023 से एक साल मुफ्त राशन देने की घोषणा की है। जिसके तहत जन वितरण विक्रेता अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए राशन वितरण कर रहे हैं। डीलरों को वितरण करने के एवज में तीन महीनों से कमीशन नहीं मिल रहा है। जिससे डीलरों की स्थिति दयनीय हो गई है। विदित हो बरकट्ठा प्रखंड अंतर्गत 17 पंचायतों में लगभग 89 डीलर कार्यरत हैं। जिन्हें तीन महीने से कमीशन नहीं मिल रहा है।  इस बाबत बरकट्ठा प्रखंड डीलर संघ के अध्यक्ष जागेश्वर यादव ने बताया की वर्ष 2023 में तीन महीने से डीलरों का कमीशन नहीं मिला है। जिससे डीलरों की स्थिति दयनीय हो गई है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष 2022 में भी प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत वितरण की गई खाद्यान्न का कमीशन का भुगतान अभी तक नहीं हो पाया है। इसकी गुहार कई बार सम्बंधित विभाग के वरीय पदाधिकारियों तक लगाई गई है। लेकिन अभी तक इस पर किसी भी तरह से पहल नहीं किया जा रहा है। उन्होंने ने कहा कि समय समय पर विक्रेताओं को कमीशन नहीं मिला तो आर्थिक स्थिति पर प्रतिकूल असर पड रहा है। वहीं प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी मंटू रजक से सम्पर्क करने पर बताया कि डीलरों को जिला से ही कमीशन का भुगतान किया जाता है और जिला में फंड नहीं है मिला है। जिसके कारण डीलरों के बीच कमीशन भुगतान में देरी हो रही है। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि डीलरों को जल्द भुगतान हो जाएगा।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/hdb1

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *