फरियादी सीधे अपने शिकायतों व समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखेंगे
देवघर। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री के निर्देशानुसार सोमवार सोमवार को निर्धारित समय 11:00 बजे से टॉक टू डीसी कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। जिसमें विभिन्न प्रज्ञा केन्द्र के माध्यम से फरियादी सीधे अपने शिकायतों व समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रख सकते हैं।
इसके अलावे उपायुक्त के निर्देशानुसार सभी अंचल अधिकारी एवं सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी जूम मीटिंग के माध्यम से अपने कार्यालय से जुड़े रहेंगे तथा जिला मुख्यालय के सभी कार्यालय से पदाधिकारी, संबंधित कर्मी समाहरणालय के सम्मेलन कक्ष में ससमय उपस्थित रहेंगे, ताकि आम जनों की समस्याओं का निष्पादन त्वरित गति से किया जा सके।