भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री आशा लकड़ा का देवघर में हुआ भव्य स्वागत

देवघर। भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री व पश्चिम बंगाल की सह प्रभारी आशा लकड़ा का दिल्ली से वायु मार्ग द्वारा शुक्रवार को देवघर पहुंची। देवघर एयरपोर्ट पर आशा लकड़ा स्वागत भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रीता चौरसिया के नेतृत्व के नेतृत्व में पुष्प माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद वह सड़क मार्ग से विश्राम व भाजपा नगर अध्यक्ष चंद्रशेखर खवाड़े के घर पहुंच कर उनके पिता के निधन पर शोक जताया व अन्य संगठन कार्यकर्ताओं से मिलकर उनका हालचाल जाना और संगठन के मुद्दों पर बातचीत की। मौके पर भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष विजया सिंह, भाजपा जिला महामंत्री पंकज सिंह भदौरिया, मीडिया प्रभारी सचिन सुल्तानिया, गणेश पंड़ित सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/hh0v

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *