जामा I जामा हटिया परिसर में जामा कांग्रेस अध्यक्ष बिमल बेसरा की अध्यक्षता में जन सत्याग्रह आन्दोलन के तहत नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश राम चंद्रवंशी उपस्थित हुए। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि नरेन्द्र मोदी के कड़वी कार्यकाल में सत्य को उजागर करने के लिए राहुल गांधी के आवाज को दबाने की कोशिश की गयी और चोर को चोर कहने के कारण उनकी संसद की सदस्यता समाप्त कर दिया ये लोकतंत्र के लिए एक खतरा और भद्दा मजाक है। पूरे देश में इस मानसिकता से आग लगी हुई है ‘आमजन भी परेशान हैं ‘कांग्रेस का इतिहास सच्चाई के लिए लड़ने का रहा है वो इन्दिरा गांधी का पोता जो सच और देश के लिए कुर्बानी दी और राजीव गाँधी का बेटा जिसकी देश के खातिर परखच्चे उड़ गये वैसे वीर को बदनाम करने और संसद से निकालने की घटना घृणित है ऐसा जिलाध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा नुक्कड़ सभा को जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष प्रेम कुमार साह ‘महासचिव अरविंद कुमार ‘सचिव कलाम अंसारी, जरमुण्डी कांग्रेस के अध्यक्ष सत्यनारायण यादव ने भी नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। मौके पर फ्रान्सिस मुर्मू, रितेश बेसरा, दीपनारायण राय, सेवावती देवी, रामलाल सोरेन, सनातन बास्की सहित अन्य उपस्थित थे।
कांग्रेसियों ने सत्याग्रह को लेकर किया नुक्कड़ सभा
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/hlyu