सक्रिय राशन कार्ड धारी का आयुष्मान कार्ड बनायें: उपायुक्त मेघा भारद्धाज
अपने दायित्वों का निर्वहन बेहतर तरीके से करें: उपायुक्त
कोडरमा I समाहरणालय सभागार में उपायुक्त मेघा भारद्धाज की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक किया गया। बैठक में कोडरमा जिला में उपलब्ध स्वास्थ्य केन्द्र, चिकित्सकों की उपलब्धता, जननी सुरक्षा योजना, कुष्ठ निवारण, मलेरिया/फलेरिया से संबंधित, परिवार नियोजन, एड्स और टीबी बीमारी की रोकथाम समेत स्वास्थ्य विभाग में संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा किया गया। उपायुक्त महोदया ने सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को निर्देश दिए कि स्वास्थ्य विभाग मे संचालित योजनाएं और उनके विरुद्ध किये जा रहे कार्यों का बेहतर तरीके से डाटा संधारण करना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि आप जो कार्य दिये गये हैं, अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए उन कार्यों को बेहतर तरीके से करेंगे। उन्होंने सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार को निर्देशित करते हुए कहा कि ए.एन.एम लोगों का नियमित रूप से सभी चीजों का प्रशिक्षण कराते रहेंगे। संस्थागत प्रसव का मॉनिटरिंग, डाटा संधारण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उपायुक्त महोदया ने एएनसी, एचआईवी और सिफीलिस टेस्ट को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि एड्स मरीजों का नियमित फ्लोअप करें। कुष्ठ और टीबी बीमारी की रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक करें। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में संचालित योजनाओं का वृहद स्तर से प्रचार प्रसार करें। उन्होंने आमीनिया मुक्त भारत, परिवार नियोजन को लेकर लोगों को जागरूक करने की बात कही।!
आयुष्मान योजना की समीक्षा
उपायुक्त मेघा भारद्धाज ने आयुष्मान योजना की समीक्षा की। उन्होंने आयुष्मान योजना के डीपीसी को निर्देश दिए कि आपूर्ति विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए जिले के सभी सक्रिय राशन कार्ड धारी का आयुष्मान कार्ड बनाना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही सभी प्रखंड स्तर के चिकित्सक, पंचायत स्तर के चिकित्सक आपस में समन्वय स्थापित कर लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाना सुनिश्चित करेंगे। आयुष्मान योजना का वृहद स्तर पर प्रचार प्रसार करने का भी निर्देश दिया गया।
स्वास्थ्य एवं पोषण सत्र करने का निर्देश
उपायुक्त मेघा भारद्धाज ने सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को स्वास्थ्य एवं पोषण सत्र करने का निर्देश दी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य एवं पोषण सत्र में जिला स्तर के पदाधिकारी और प्रखंड स्तर के पदाधिकारी व कर्मी की उपस्थिति रहेगी।
उपस्थिति: बैठक में मुख्य रूप से सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार, उपाधीक्षक सदर अस्पताल डॉ मनोज कुमार, कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ रमन, सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, डीपीएम महेश कुमार, डीडीएम पवन कुमार समेत स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी व कर्मी मौजूद रहे।