सड़क जाम के मामले में 10 नामजद समेत 75अज्ञात लोगों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने में मामला दर्ज

IMG-20230106-WA0051
मधुपुर। शहर के डालमियां कूप के पास गुरुवार शाम को सड़क जाम के मामले में पुलिस ने 10 नामजद समेत 75 अज्ञात पर सरकारी कार्य में बाधा और भीड़ को उकसाने का मामला पुलिस ने दर्ज किया है । सब इंस्पेक्टर मनोज कुजूर के बयान पर पुलिस ने नगर परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष जियाउल हक उर्फ टार्जन, भाजपा नेता पप्पू यादव उर्फ पवन कुमार यादव, लालगढ़ मोहल्ला निवासी अब्दुल रहमान, खलासी मोहल्ला निवासी सज्जाद हुसैन, आमतल्ला भेड़वा निवासी वकील अंसारी, नबीबख्श रोड निवासी राजीव उर्फ राघो, भेड़वा रोड निवासी राजेश कुमार और भेड़वा मोहल्ले के बबलू दास और मृतक के पुत्र सौरभ छेत्री और गौरव छेत्री को नामजद आरोपित बनाकर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है । बताया जाता है सड़क दुर्घटना में शिक्षक की मौत के बाद मृतक के परिवार आक्रोशित होकर मुआवजा की मांग को लेकर गुरुवार शाम को शहर के डालमिया कुप के पास सड़क जाम किया था । बताया जाता है कि बुधवार शाम को आमतल्ला भेडवा चावल मिल के निकट ट्रक से कुचलकर साइकिल सवार शिक्षक गणेश बहादुर क्षेत्री की मौत हो गई थी । वह घर से ट्यूशन पढ़ाने के लिए निकले थे । घटना के बाद मृतक के स्वजनों ने मुआवजा की मांग किया था की मांग किया था । स्वजन समय लोगों का आरोप है कि चावल मिल मालिक चार लाख मुआवाजा देने को कहा था । 50, हजार देकर मुकर गया । गुरुवार शाम को शेष राशि की मांग को लेकर कार्यकारी अध्यक्ष जियाउल हक और भाजपा नेता पप्पू यादव समेत मोहल्ले के लोग मृतक के परिवार के समर्थन में आए और करीब 4 घंटे सड़क जाम कर दिया । प्रशासन और सिंघानिया चावल मिल के प्रतिनिधि और मृतक के पुत्र से वार्ता के बाद दो लाख नगद तत्काल राशि मिलने के बाद सड़क जाम हटा था!
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/hq5y

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *