गिरिडीह। गिरिडीह, समाहरणालय सभागार कक्ष में उपायुक्त, नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में रामनवमी पर्व को लेकर जिले के वरीय पदाधिकारियों/ पुलिस अधिकारियों व अखाड़ा समिति के सदस्यों के साथ बैठक आयोजित की गई। जिसमें विधि व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था संधारण हेतु सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। साथ ही अखाड़ा समिति के सदस्यों से राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन सुनिश्चित करते हुए रामनवमी पर्व मनाने की अपील की गई। बैठक में उपायुक्त द्वारा आगामी रामनवमी पर्व को लेकर आपसी सौहार्द्र एवं शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने की अपील की गई। बैठक में उपायुक्त ने सभी एसडीओ/सभी एसडीपीओ और थाना प्रभारी को अलर्ट मोड में रहने एवं अपने-अपने सूचना तंत्र को सक्रिय रखने का निर्देश दिया।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने रामनवमी पर्व के अवसर पर जिला व पुलिस प्रशासन को विधि व्यवस्था बनाये रखने का निर्देश दिए। साथ ही नगर निगम व विद्युत विभाग के पदाधिकारियों को शामिल करते हुए एक टीम गठित कर शहर का भ्रमण करने को कहा। और जुलूस के मार्ग को दुरुस्त करने, नालियों को ढकने व बिजली के लटकते तारों को ठीक कराने का निर्देश दिया।
बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक, श्री अमित रेणु ने कहा कि जिन जिन रास्तों से जुलूस निकलेगा, उनका वीडियोग्राफी किया जायेगा। ड्रोन से निगरानी रखी जाएगी। इसके अलावा जुलूस/अखाड़ा लाइसेंसी या गैर लाइसेंसी सभी को अपना नाम, मोबाइल नंबर और पता संबंधित थाना को उपलब्ध कराना होगा। इसके साथ डीजे और अश्लील गानों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। अवैध शराब के विरुद्ध लगातार सघन छापेमारी की जायेगी।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/hqq8