देवरी। गिरीडीह उत्क्रमित मध्य विद्यालय धनुकडीह में सहायक शिक्षक बिजय कुमार राय आते हैं शराब पीकर इसी को लेकर ग्रामीणों ने भरपूर विरोध कर वरिय पदाधिकारियों से कार्रवाई का मांग किया। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि मध्यान भोजन में चूड़ा व मिक्चर मिलने से छात्रों में काफी आक्रोश देखने को मिला। वहीं छात्रों का कहना है कि उक्त विद्यालय में पढ़ाई भी ढंग से नहीं होती है और मध्यान भोजन में सिर्फ चुड़ा दिया जाता है। वहीं एक बच्चा हांथ में चप्पल लिए शिक्षकों के विरोध में आक्रोश दिखाते नजर आए। छात्रों का कहना है कि हमलोगों को मध्यान भोजन की जगह सिर्फ चुड़ा दिया जाता है, जबकि मध्यान भोजन में मेनू चाट भी बना हुआ है। अब सवाल यह उठता है कि सरकार ग्रामीण शिक्षा को बल देने के लिए बच्चों को मध्यान भोजन के साथ साथ कपड़े जूते व बेग का वितरण कर रहे है ताकि बच्चे स्कूल आये और पढ़ाई करें। वहीं कुछ शिक्षकों की लापरवाही से आज सरकार के सभी खर्चे पर पानी फिरता दिख रहा है। जहां स्कूलों में मध्यान भोजन के साथ साथ अल्पाहार भी दिया जाना चाहिए वहीं बच्चों को माध्यम भोजन में सिर्फ चुड़ा दिया जाना काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। वहीं प्रधानाध्यापक उत्तम कुमार सिंह से जब शिक्षकों की उपस्थिति को लेकर जब सवाल किया गया तो उन्होंने बताया यहां 04 शिक्षक हैं जिसमें एक सहायक शिक्षक बिजय कुमार राय हर रोज शराब पीकर आते हैं और गाली गलौज करते हैं। वहीं प्रधानाध्यापक ने बताया कि यहां शिक्षकों बहुत ही लापरवाही करता है। मौके पर कई ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे। वहीं शिक्षा पदाधिकारी देवरी ने बताया कि लिखित आवेदन भी दिया गया है ऐसे शिक्षक पर कार्रवाई होगी।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/hsdy