सरिया पुलिस को डकैती मामले मे मिली सफलता

IMG-20230114-WA0026
सरिया। बीते दिन सरिया के व्यवसायी के घर हुए डकैती मामले में सरिया पुलिस ने सघन जांच करते हुए शुक्रवार देर रात सरिया स्टेशन रोड से एक व्यक्ति का पीछा करते हुए पकड़ा। सरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नौशाद आलम ने प्रेस बयान देते हुए कहा कि विगत दिनों सरिया के ट्रांसपोर्टर व्यवसाय अरुण अग्रवाल के घर हुए डकैती मामले में सरिया पुलिस की टीम बनाकर कर गुप्त सूचना के आधार पर छान बिन की जा रही थी। इस दौरान सरिया के स्टेशन रोड़ में एक अनजान व्यक्ति के घूमने की खबर मिली। जिसे दबौच कर पूछ ताछ किया गया। इस दौरान उन्होंने स्वीकार किया कि उसके टीम ने ही डकैती कांड को अंजाम दिया हैं। जिसकी पहचान प्रदीप कुमार उर्फ अभिषेक उर्फ फूलचंद पंडित के मरगोड़ा बिरनी थाना क्षेत्र का है। जिसे पकड़ कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया हैं। जिसके पास से नगद 5 हजार रुपया सहित जेवरात मिला हैं। पुलिस के द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही हैं। जल्द ही अन्य अभियुक्त को धर दबोचा जायेगा।इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसडीपीओ नोशाद आलम,अंचल पुलिस निरीक्षक दिनेश सिंह ,सरिया थाना प्रभारी राजू मुंडा ,एस आई बिमलेश मेहता मौजूद थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/hvio

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *