हूल क्रांति के महानायक अमर शहीद सिद्धो कान्हो के जन्म दिवस के अवसर पर समारोह का हुआ आयोजन

माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समारोह में हुए सम्मिलित।

वीर शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया उन्हें नमन।

मुख्यमंत्री ने अमर शहीद के वंशजों से की मुलाकात प्रदान किया उन्हें उपहार।

माननीय मुख्यमंत्री के कर कमलों से 75392. 09 लाख रुपए के राशि की 2080 योजनाओं का हुआ शिलान्यास एवं उद्घाटन।

11
11a

साहिबगंज I अमर शहीद सिद्धो कान्हो के जन्म दिवस के अवसर पर आज माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन बरहेट प्रखंड स्थित सिद्धो कान्हो के जन्म स्थान भोगनाडीह गांव पहुंचे।इस दौरान माननीय मुख्यमंत्री ने सर्वप्रथम पंचकठिया स्थित शहीद क्रांति स्थल जहां सिद्धो मुर्मू एवं कान्हो मुर्मू को अंग्रेजो के विरुद्ध आवाज उठाने पर फांसी दी गई थी वहां विधिवत पूजा अर्चना की। तत्पश्चात माननीय मुख्यमंत्री शहीद के वंशज से मिलने उनके पैतृक निवास भोगना डीह पहुंचे जहां उन्होंने शहीदों के वंशजों से मुलाकात करते हुए उन्हें उपहार आदि प्रदान किया।इस क्रम में मुख्य मंत्री श्री सोरेन ने अमर शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया।इस क्रम में माननीय मुख्यमंत्री ने भोगनाडीह स्थित सिद्धो कान्हो पार्क में भी शहीदों की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण करते हुए उन्हें नमन किया।अमर शहीद सिद्धो कान्हो के जन्म दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत सांसद राजमहल लोकसभा क्षेत्र विजय हांसदा मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद, निबंधन सहयोग समिति के अध्यक्ष मृत्युंजय वर्णवाल,जिला परिषद अध्यक्ष मोनिका किस्कू एवं अन्य गणमान्य ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जहां उपायुक्त रामनिवास यादव ने सभी का स्वागत करते हुए बदलो कहां की आज के दिन सिद्धो कान्हो का जन्म दिवस है। यही वो जगह है जहां से उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ विद्रोह का बिगुल फूंका था। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री के दिशा निर्देश में जिला और राज्य लगातार प्रगति के पथ पर अग्रसर है साथ ही उन्होंने इस मंच से आकांक्षी जिलों की डेल्टा रैंकिंग में फरवरी माह में साहिबगंज जिले को प्रथम स्थान दिलाने हेतु लगातार कार्य कर रहे कर्मियों को धन्यवाद दिया। माननीय मुख्यमंत्री का अभिभाषण-कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए दूर-दूर से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का धन्यवाद किया।इस क्रम में उन्होंने कहा कि हूल क्रांति के महानायक सिद्धो कान्हो के नाम से सिद्धो कान्हो कृषि एवं वन उत्पाद संग अंतर्गत लैम्प्स पैक्स में सदस्या बढ़ाने का अभियान चलाया जा रहा है इसके अंतर्गत किसानों को उनकी अनाज का सही मूल्य मिले यही सरकार की सोच है इसके अंतर्गत लगभग 30 लाख लोगों को लैपम्स पैक्स की सदस्यता दिलाने का लक्ष्य रखा गया है।इसके ज़रिए किसान आर्थिक रूप से सुदृढ़ होंगे एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी आई उन्होंने कहा कि सरकार पहुंच गांव गांव तक हुई है। जहां गांव गांव तक शिविर लगाकर सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की पहुंच बढ़ाई जा रही है वहीं लोगों को योजना से जोड़ कर उन्हें लाभान्वित करने का कार्य भी किया जा रहा है इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए सरकार की सोच है कि दूरस्थ से दूरस्थ इलाकों में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सीधा संवाद किया जाएगा एवं उनकी समस्या ओं को सुनकर उसका निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा।कार्यक्रम में राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री विजय हांसदा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे देश में गुरकोरोना के मामले बढ़ रहे हैं इससे हमें सतर्क रहने की आवश्य कता है। मई उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निर्देशन में राज्य लगातार आगे बढ़ रहा है हम यही विकास की गति बनाए रखेंगे।योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्धघाटन कार्य क्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने 15664.05 लाख रुपए की राशि की 8 योज नाओं का उद्घाटन।तथा 597 28.04 लाख रुपए के 2072 योजनाओं का शिलान्यास किया।इस क्रम में माननीय मुख्य मंत्री के कर कमलों से कुल 75392.09 लाख रुपए की राशि की 2080 योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया गया।परिसंपत्ति का वितरण कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कर कमलों से लगभग 4 करोड राशि की परि संपत्ति का वितरण किया गया।जिसमें सावि त्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योज ना अंतर्गत 2 लाभुकों को प्रशस्ति पत्र।नव चयनित सेविका सहिया को चयन पत्र 03 लाभुकों को अनुकंपा के आधार पर लिपिक पद पर नियुक्ति हेतु नियुक्ति पत्र।फूलो झानो योजना अंतर्गत 140 लाभुकों को चेक वितरण।05 लाभुकों के बीच पशु टीकाकरण किट का वितरण।बाबा साहेब भीमराव अंबेड कर योजना अंत र्गत एक लाभुक को स्वीकृति पत्र।प्रधान मंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत 1 लाभुक को गृह प्रवेश हेतु चाबी का वितरण।मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना अंतर्गत 5 लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण।75% अनुदान पर 05दुधारू गाय भैंस की मिनी डेयरी योजना अंतर्गत 01 लाभुक तथा 75% अनुदान पर  दुधारू गाय एवं भैंस की योजना अंतर्गत एक लाभ को लाभान्वित किया गया।वहीं कृषि यंत्रीकरण प्रोत्साहन योजना अंतर्गत अनुदानित दर पर मिनी राइस मिल एवं उनके सहायक यंत्रों हेतु 12 लाभुक किसान के बीच वितरण कार्य।38 लाभुकों के बीच कृषि यंत्रीकरण प्रोत्साहन योजना अंतर्गत अनुदानित पर मिनी ट्रैक्टर एवं उनके सहायक यंत्रों का वितरण।02 लाभुकों के बीच कृषि राज्य वृद्धा पेंशन योजना अंतर्गत स्वीकृति पत्र एवं डीएम एफटी मद अंतर्गत चार बाइक एंबुलेंस का लोकार्पण भी किया गया।वही कार्यक्रम में आज से शुरू हो रहे हैं मीजल्स एवं रूबेला की रोकथाम हेतु एम0आर0 कैंपेन की शुरुआत मुख्यमंत्री के कर कमलों से की गई।साथ ही माननीय के द्वारा SIDHKOFED सिद्धो कान्हो कृषि एवं वन उत्पाद संघ अंतर्गत विभिन्न पैक्स लैम्प्स में सदस्यों को जोड़ने हेतु अभियान का शुभारंभ भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री स्वयं बाइक एंबुलेंस का जायजा लिया तथा महिला किसानों को ट्रैक्टर चलाने को लेकर प्रेरित करते हुए अपनी शुभकामनाएं दी।कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।कार्यक्रम में उपरोक्त के आला वे डीसी राम निवास यादव,पुलिस अधीक्षक पाकुर हरदीप जनार्दनन,उपविकास आयुक्त प्रभात कुमार बरदियार,वन प्रमंडल पदाधिकारी मनीष तिवारी जिले एवं प्रखंड के वरीय पदाधिकारी गण एवं अन्य उपस्थित थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/hxzk

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *