लखराज क़िस्म के भूमि के निबन्धन और हस्तांतरण की मांग पकड़ी जोर

अनशनकारियों के आह्वान पर बंद रहेगा देवघर

11

देवघर/ लखराज किस्म की भूमि का निवन्धन और हस्तांतरण की मांग को लेकर शहर के वीर कुंवर सिंह चौक पर पंडा धर्मरक्षणि सभा के महामंत्री कार्तिक नाथ ठाकुर सहित दर्जनों लोग धरना प्रदर्शन के साथ साथ आमरण अनशन पर लगातार बैठे हैं।अब यह अनशन एक आंदोलन का रूप ले रहा है और इसके समर्थन में राजनीतिक दल के लोग भी जुड़ते जा रहे हैं।वहीं बीच बीच में अनशनकारियों की तबियत भी कुछ बिगड़ रही है जिन्हें देखने के लिए चिकित्सक भी पहुंच रहे हैं।इसी क्रम में शुक्रवार की देर रात को जिला के एक वरिय अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर अनशनकारियों से बात चीत किया है पर सूत्रों की मानें तो वर्तमान में इसे तोड़ने और तुड़वाने के लिए कोई सकारात्मक पहल नहीं दिख रहा है।वहीं अब प्रदर्शन स्थल से यह भी माइकिंग करवाया जा रहा है कि राज्य सरकार से अपनी मांग को मनवाने के लिए इसके समर्थन में रबिवार को देवघर शहर को बंद करवाया जाएगा।वहीं अनशन स्थल पर विससूत्री उपाध्यक्ष मुन्नम संजय,जेएमएम जिला अध्यक्ष संजय शर्मा,पूर्व मंत्री राज पलिवार की धर्मपत्नी भी पहुंची और अनशनकारियों को अपना समर्थन दिया।मौके पर मुन्नम संजय ने कहा कि अनशन को लेकर हम लोगों की भी चिंता बनी हुई है।स्वास्थ का ध्यान रखते हुए अनशन को अब तोड़ा जाए  राज्य सरकार और जिला प्रशासन मांगे को लेकर गंभीर है जो कानून संवत बाते है निर्णय अवश्य लिया जाएगा।वैसे कल की बंदी शांति पूर्ण होनें की उम्मीद है।बताते चलें कि लखराज किस्म की भूमि का हस्तांतरण और निवन्धन नहीं किया जा रहा है जबकि अनशन कारियों का कहना है कि दो वर्ष पूर्व तक इस किस्म की भूमि का निवन्धन करवाया गया है।बहरहाल लोगों को अब अनशन कारियों की चिंता हो रही है कि कहीं उनकी तबियत ज्यादा नहीं बिगड़ जाए।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/i3aq

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *