राशन दुकान से भारी मात्रा मेंअवैध अंग्रेजी शराब को किया जप्त, धंधेबाज गिरफ्तार

IMG-20230107-WA0072
बेंगाबाद। बेंगाबाद पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब संचालक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बताया जाता है कि शनिवार को बेंगाबाद थाना क्षेत्र के लुपी गांव के एक किराना दुकान से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब विभिन्न ब्रांड के 91 बोतल जब्त किया गया है। वही मौके पर धंधेबाज को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया है। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी शशि सिंह ने कहा है कि गुप्त सूचना के आधार पर लुपी गांव में धनंजय राय के किराना दुकान में छापामारी की गई। छापामारी के दौरान अवैध अंग्रेजी शराब भारी मात्रा में बरामद किया गया। वहीं संचालक भागने की फिराक में थे। लेकिन पुलिस के आगे नहीं चली और अंततः संचालक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया । इधर इस मामले में बेंगाबाद पुलिस ने आरोपी धनंजय राय के खिलाफ कांड संख्या 05/ 2023 दर्ज कर जेल भेज दिया गया है तथा पुलिस मामले की अनुसंधान में जुटी हुई है। इधर इस छापामारी से अवैध अंग्रेजी शराब कारोबारियों में हड़कंप मची हुई है। 
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/i3x0

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *