रानीश्वर/निज संवाददाता। दुमका सिउड़ी मुख्य पथ के रानीश्वर के समीप झुमरी जोरिया पुल (तीखा मुड़ाव) के समीप बुधवार को सड़क दुर्घटना में दो व्यक्ति का दर्दनाक मौत हो गया है। बजाज पल्सर नम्बर डब्लूबी 54ए बी9200 में तीन व्यक्ति सवार होकर पश्चिम बंगाल के ओर जा रहा था। अज्ञात वाहन के द्वारा ठोकर मारने से चालक का संतुलन बिगड़ा एवं तीखा मुड़ाव में लगे रेलिंग में बाइक टकरा गई। जिसमें एक व्यक्ति का सिर का परखच्चे उड़ गया, दीसरे व्यक्ति का सिर पर गंभीर चोट लगने से मोके पर ही मौत हो गया। तीसरा युवक को कमर में चोट लगा है। जिसका इलाज सीएचसी में चल रहा है। सीएचसी में इलाजरत बप्पा मेहरा ने बताया कि मृतक का नाम लालटू एवं हान्दू है। तीनो व्यक्ति पश्चिम बंगाल के सावड़ाकुड़ी, जयपुर के रहने वाला है। बप्पा ने बताया कि लालटू शारीरिक रूप से बिकलांग व्यक्ति था। बिख मांग कर जीवन यापन करता है। हान्दू ड्राइवर का काम करता था। बताया कि सभी मिलकर बालू माफिया कमल खान का बालू घाट दिगुली गए थे। वहां कमल के मैनेजर ने लालटू को 200 रुपये दिया। तीनो मिलकर महिषबथान साप्ताहिक हटिया आया एवं जमकर शराब पिया। तीनो बाइक में सवार होकर घर जा रहा था। बाइक काफी तेज गति में था। यहाँ पुल के पास पहुचते ही विपरीत दिशा से आ रही अज्ञात ट्रक के बॉडी से बाइक टकरा गया। जिसमें बाइक चलाज का संतुलन बिगड़ गया। एवं बाइक रेलिंग में टकरा गई। स्थानीय थाना के पुलिस ने तीनों को सीएचसी लाया। यहां के डॉ० आजाद शेखर पंडित ने दोनो जांच करते हुए मृतक घोषित कर दिया। एवं घायल को प्राथमिक उपचार करते हुए बेहतर इलाज के लिए पश्चिम बंगाल के सिउड़ी सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। समाचार लिखे जाने तक थाना प्रभारी छटन महातो ने बताया कि दोनो शव एवं बाइक को कब्जे में लिया गया है। एवं परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
सड़क दुर्घटना में 2 का दर्दनाक मौत
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/i8jw