प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुरुक्षेत्र के किसान अंकुर के जल संरक्षण प्रयासों की प्रशंसा

पीएम नरेंद्र मोदी ने सांसद नायब सिंह के ट्वीट के जवाब में किया ट्वीट, किसान अंकुर के प्रयास हर किसी के लिए बनेंगे एक मिसाल

Screenshot_20230424-185829

कुरुक्षेत्र(दलबीर मलिक)I प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुरुक्षेत्र के गांव बन में जल संरक्षण के लिए काम करने वाले किसान अंकुर के प्रयासों की प्रशंसा की है। प्रधानमंत्री ने सांसद नायब सिंह सैनी के ट्वीट का जवाब देते हुए अपने ट्वीट में कहा है कि बेहतरीन पहल, जल संरक्षण की दिशा में कुरुक्षेत्र के हमारे अंकुर जी का यह प्रयास हर किसी के लिए एक मिसाल है।
सांसद नायब सिंह सैनी ने भावी पीढ़ी के लिए जल संरक्षण की चिंता करने और सरकार की योजना को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से धान के स्थान पर 3 एकड़ में सब्जियों की फसल लगाकर पानी बचाने की पहल को लेकर सांसद नायब सिंह सैनी ने ट्वीट किया था कि हरियाणा का किसान जागरूकता के साथ मेरा पानी-मेरी विरासत योजना के तहत जल संरक्षण में सहयोग कर रहा है। कुरुक्षेत्र के उपमंडल लाडवा के गांव बन के किसान अंकुर कुमार ने पानी की बचत कर जिम्मेदार नागरिक होने का फर्ज निभाया है। इस किसान ने टपका सिंचाई पद्धति अपनाकर इस दिशा में बेहतरीन कार्य किया है। इस ट्वीट पर ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए हरियाणा कुरुक्षेत्र के किसान अंकुर कुमार के जल संरक्षण के प्रयासों की प्रशंसा की है।
सांसद नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल का किसानों के प्रति स्नेह व्यक्त करना और जल संरक्षण के लिए प्रोत्साहित करने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए ट्वीट से किसान अंकुर कुमार का उत्साह तो बढ़ेगा ही, इससे कुरुक्षेत्र ही नहीं प्रदेश के अन्य किसानों को भी पानी बचाने के कार्य करने की प्रेरणा मिलेंगी। सांसद ने कहा कि  कुरुक्षेत्र जिले के बन गांव के 4 एकड़ जमीन के किसान अंकुर कुमार ने धान के स्थान पर 3 एकड़ में सब्जियां लगानी आरंभ की और एक एकड़ से टमाटर के 1700-1800 कैरेट का उत्पादन किया, जिससे उसने सब्जियों की 13 लाख रुपये की रिकॉर्ड बिक्री की। किसान ने परंपरागत खेती को छोड़ा और मेरी फसल-मेरी विरासत योजना से प्रभावित होकर सब्जियों की खेती को अपनाया। सब्जियों की सिंचाई में टपका सिंचाई को अपनाया और इससे पानी की बचत भी हुई और कृषि आदान में भी कमी आई और आय में भी इजाफा हुआ।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/iacq

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *