पंचायत समिति विस्तार को लेकर की गई बैठक

गोपीकांदर। गोपीकांदर प्रखंड के खरौनी बाजार स्थित काली मंदिर प्रांगण में रविवार को विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल के द्वारा पंचायत समिति विस्तार को लेकर एक बैठक की गई। बैठक में सैकड़ों की संख्या में युवकों ने विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल में सदस्यता ग्रहण किया। विश्व हिन्दू परिषद के जिला संपर्क प्रमुख मिथलेश कुमार मांझी ने विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के बारे में जानकारी एवं उनके कार्यों को विस्तारपूर्वक बताया। मौके पर उपस्थित संगठन के जिला महामंत्री संजय वर्मा ने युवकों को संघ की संकल्प दिलाई। हिन्द नववर्ष और रामनवमी पर शौभायात्रा निकालने साथ ही अन्य विषयों चर्चा की गई। बैठक में पंचायत संगठन के अध्यक्ष भीम कुमार साह, मंत्री वृजेश कुमार ठाकुर, बजरंग दल संयोजक चंदन दास, मातृशक्ति प्रमुख सनोका देवी, दूर्गावाहिनी संयोजिका खुशबू कुमारी, सत्संग प्रमुख राजू दास को बनाकर संघ का गठन किया। बैठक में जिला संपर्क प्रमुख ललन कुमार मंडल, जिला संगठन मंत्री सरोज टुडू, प्रखंड मंत्री मधुसूदन दास, प्रखंड संयोजक मंत्री महावीर राय, निरंजन पंडित, शिवकुमार भगत, श्रीमंत दास, हेमचंद्र दास, संतोष राय, दीपक भंडारी, इंद्रजीत दास, मुकेश दास, राकेश दास, अमित पाल, सुमीत पाल, राहुल दास, निताई दास, सुरज राय, मंजीत दास सहित सैकड़ों युवा शामिल हुए।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/idec

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *