जामा प्रखंड कार्यालय में कार्यरत जनसेवकों ने झारखंड राज्य जनसेवक संघ के बैनर तले आंदोलन की घोषणा करते हुए मंगलवार को काला बिल्ला लगाकर कार्य सम्पन्न किया। जनसेवक संघ के प्रखंड अध्यक्ष गौरव कुमार ने बताया कि षडयंत्र के तहत सरकार जनसेवकों का ग्रेड पे घटाने संबंधी पत्र जारी किया है। जिसके विरोध में झारखंड राज्य जनसेवक संघ के बैनर तले 2 मई से आंदोलन की घोषणा की गयी है। जिसमें 2 और 3 मई को काला बिल्ला लगाकर कार्य करने, 4 मई को जिलास्तरीय धरना, 6 मई को राज्यस्तरीय प्रदर्शन के उपरांत भी सरकार उक्त पत्र को निरस्त नहीं करती है तो 9 मई से सभी जनसेवक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेंगे। जिसकी सारी जिम्मेवारी झारखंड सरकार की होगी। उन्होंने कहा कि इधर मंहगाई आसमान छूते जा रही है उधर सरकार ग्रेड पे घटाने की बात कर रही है। जो न्यायोचित नहीं है। मौके पर जनसेवक नीरज कुमार मिश्रा, संजीव कुमार दास, मानव कुमार गण, सुधीर मुर्मू, अशोक कुमार गुप्ता, जितेंद्र प्रसाद सिंह, उमेश कुमार शर्मा, सनत कुमार दत्ता, ज्योति जयवंती किस्कू, अशोक कुमार मंडल, मानिकचंद सेन, दिलीप कुमार महतो आदि उपस्थित थे।
ग्रेड पे घटाये जाने को लेकर वीएलडब्ल्यू संघ ने की आंदोलन की घोषणा
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/if30