प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक की तैयारी युद्ध स्तर पर

IMG-20230120-WA0001
देवघर। भारतीय जनता पार्टी देवघर जिला में झारखंड प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को लेकर जिला जिला अध्यक्ष सह विधायक नारायण दास ने कार्यों का जायजा लिया। जिला अध्यक्ष व विधायक नारायण दास ने कहा 23 एवं 24 जनवरी को पूरा देवघर भगवामय होगा साथ ही साथ  प्रदेश कार्यसमिति की बैठक ऐतिहासिक होगी। इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेता एवं प्रदेश के तमाम प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, विधायक एवं प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य, जिला के जिला अध्यक्ष, जिला के जिला प्रभारी का आगमन बाबा बैजनाथ की नगरी देवघर के मैहर गार्डन में होगा। साथ पूरा मैहर गार्डन भगवामय होगा आने वाले नेताओं का जसीडीह स्टेशन पर जोरदार स्वागत किया जाएगा। साथ ही साथ सफल कार्यसमिति के लिए रात दिन कार्यकर्ता तैयारी में जुटे हुए हैं।    महामंत्री अधीर चंद्र भैया, पंकज सिंह भदोरिया,  जिला उपाध्यक्ष सुनीता सिंह, जिला उपाध्यक्ष राकेश नरौने सुग्गा, सचिन सुल्तनिया ,राजीव रंजन सिंह, राज़ किशोर गुप्ता, मिथिलेश सिन्हा, अमनदीप गोलू के साथ-साथ पार्टी के तमाम कार्यकर्ता तैयारी में लगे हैं। 
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/iiwx

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *