टाटीझरिया (हजारीबाग) -I प्रखंड के छोटा डहरभंगा में मुखिया प्रतिनिधि रवींद्र यादव के नेतृत्व में रामनवमी को देखते हुए ग्रामीणों को अखाडा और मंदिर तक पहुंचने में एक महीने से भी अधिक समय से नवनिर्मित पीसीसी पथ का फ्लैंक नहीं भरे जाने से होने वाली कठिनाइयों को दूर करने के लिए गुरूवार को ग्रामीण एकजुट हुए। पीसीसी का फ्लैंक नहीं भरे जाने से रोजाना हजारों राहगीरों को हो रही परेशानी को देखते हुए ग्रामीणों ने अपने निजी खर्च से 8 इंच के फ्लैंक को मिट्टी-मोरम से भरने का कार्य किया। गुलाब लाइन होटल चौक से छोटा डहरभंगा तक लगभग डेढ किमी पीसीसी पथ निर्माण कार्य विशेष प्रमंडल से कराया गया है। पिछले एक महीने से भी अधिक समय से फ्लैंक नहीं भरे जाने से इस मार्ग पर कई लोग गिरकर घायल हो चुके हैं। परिणाम यह है कि एकबार में दो चार पहिया वाहन पास नहीं हो पा रहा है। स्थिति को देखते हुए सडक के किनारे रहनेवाले लोगों ने भी अपने-अपने घरों के सामने फ्लैंक को भरना शुरू कर दिया है। इसी दौरान छोटा डहरभंगा के ग्रामीणों ने मिलकर खुद ही फ्लैंक को भरा। मौके पर सुखदेव हजाम, संजय साव, राजेंद्र साव, अनुज साव, तुलेश्वर यादव, किशोर साव, अजय साव, नरेश साव, बबन कुमार, बालेश्वर साव, गोविंद साव, इंद्र भुइयां, राजू भुइयां, सुभाष साव, रामकुमार साव, जीवलाल साव व अन्य ग्रामीण शामिल थे।
सडक निर्माण के बाद विभाग ने नहीं भरा फ्लैंक, ग्रामीणों ने खुद ही फ्लैंक भरने का उठाया बीड़ा
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/ijpi