तिसरी। थाना क्षेत्र अंतर्गत कोदाईबांक निवासी सोमरा टुडू ने पचरूखी के कर्मा टुडू पर बकाया का एक हजार रुपया मांगने पर लाठी से मारकर पैर तोड़ देने का आरोप लगाया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए घायल सोमरा टुडू ने बताया कि पचरूखी निवासी कर्मा टुडू के पास उनका एक हज़ार रुपया बकाया था। जिसे वापस लेने के लिए शनिवार को वे उसके घर गए थे। किंतु कर्मा टुडू ने पैसा देने के जगह उनके साथ गाली – गलौज करने लगा। जब वह वापस अपने घर जाने लगे तभी कर्मा टुडू ने घर से लाठी निकालकर उनपर हमला कर दिया और वे घायल हो गए।
बता दें कि स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें तिसरी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहाँ डॉ. जैनेन्द्र और स्वास्थ्य कर्मी अंकेश कुमार ने प्राथमिक इलाज कर घायल को बेहतर इलाज के लिए 108 से गिरिडीह रेफर कर दिया। घटना की जानकारी लेने के लिए जब दूसरे पक्ष से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उनसे संपर्क नही हो पाया।