भाजयुमो के जिला कार्यसमिति की बैठक में पूर्व मंत्री लुईस मरांडी ने कार्यकर्ताओं में भरी ऊर्जा

13

संवाददाता/जामताड़ा I पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा के 9 साल के सफलतापूर्वक कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष में राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम आयोजित की जा रही है। इसी कड़ी में रविवार को  जामताड़ा जिला में भाजयुमो के जिला कार्यसमिति की बैठक पार्टी कार्यालय में हुई। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सह विधायक डॉ लुईस मरांडी शामिल हुई। उन्होंने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने का काम किया और पार्टी की ओर से तय की गई रणनीति के तहत सरकार की उपलब्धियों को लोगों के बीच पहुंचाने की बात कही। वहीं दुमका संसदीय सीट से  उम्मीदवारी के सवाल पर उन्होंने कहा कि लोकप्रियता व्यक्ति के व्यवहार और व्यक्तित्व पर निर्भर करता है, लेकिन हमारा उद्देश्य 2024 में पुन: नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है।  कार्यकर्ता इसी को लक्ष्य बनाकर पार्टी के निर्देशों का अनुपालन कर रहे हैं। वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र मंडल ने जामताड़ा के बदलते राजनीतिक और सामाजिक परिस्थितियों पर स्थानीय विधायक इरफान अंसारी को घेरने का काम किया। उन्होंने कहा कि जब से विधायक हज कमेटी के चेयरमैन बने हैं तब से सड़क से सदन तक सिर्फ एक ही समुदाय की बात कर रहे हैं। हिंदू एवं आदिवासी समुदाय पर कुठाराघात करने का काम करें। वही आदिवासी समुदाय का शोषण भी इनके कार्यकाल में हो रहा है लेकिन अब आदिवासी समाज भी सजग हो गया है और उनकी मंशा को समझने लगा है। वे इसके विरूद्ध लड़ाई जारी रखेंगे। मौके पर उपस्थित जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह, सुमित सरण, अनूप पांडे, शू प्रकाश चौधरी, दुबराज मंडल, अरिजीत मिश्रा, समरेश प्रताप सिंह, अशोक मंडल, अबोध पंडित, रंजीत राणा, सम्राट मिश्रा, श्यामल मंडल, सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/ip4a

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *