नहाने के क्रम में डूबने से युवक की मौत , चितरा थाना प्रभारी के प्रयास से निकाला गया शव

14
14a

चितरा  I  बुधवार को चितरा थाना क्षेत्र अंतर्गत घीया पोखरा में नहाने के दौरान एक व्यक्ति की डूबने की सूचना मिली । सूचना के अनुसार युवक नहाने के क्रम में गहरे पानी में चला गया और डूब गया। युवक के पानी में डूबने की सूचना चितरा सहित आसपास के क्षेत्र में आग की तरह फैल गई।  वहीं सूचना मिलते ही चितरा  थाना प्रभारी राजीव कुमार सदल बल घीया पोखरा पहुंचे और स्थानीय लोगों के साथ खुद पानी में लाश की तलाश में उतर गए । इस दौरान करीब 2 घंटे तक स्थानीय लोगों के साथ चितरा थाना प्रभारी राजीव कुमार गहरे पानी में काफी खोजबीन किए कड़ी मशक्कत के बावजूद भी लाश नहीं मिली । तब मछुआरों को बुलाया गया और बड़े-बड़े जाल से लाश निकालने का भरसक प्रयास किया गया। फिर भी शव नहीं मिला । तब पुन: थाना प्रभारी राजीव कुमार ,पलमा मुखिया मदन कोल , चितरा मुखिया प्रतिनिधि सुजीत रजक ,विक्की भोक्ता,  उत्तम रजवार,सिकेश रजवार सहित अन्य स्थानीय युवक गहरे पानी में खोजबीन करने उतरे और इस बार चितरा  थाना प्रभारी सहित अन्य का प्रयास रंग लाया और करीब 10 फीट की गहरे पानी में लाश को खोज निकाला गया। लाश के मिलते हैं घीया पोखरा के आसपास खड़े लोगों ने ताली बजाकर चितरा  थाना प्रभारी राजीव कुमार, पलमा पंचायत मुखिया मदन कोल , चितरा मुखिया प्रतिनिधि सुजीत रजक  विक्की भोक्ता  सहित अन्य का स्वागत किया और साहसिक कार्य के लिए बधाइयां दी । वहीं मृतक की पहचान खागा थाना क्षेत्र के कोयरीजमुआ निवासी नवल यादव के रूप में की गई । इस संबंध में चितरा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि गहरा पानी होने के बावजूद लाश निकालने में स्थानीय लोगों का सहयोग सराहनीय रहा है ।सभी बधाई के पात्र हैं।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/ipn9

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *