दुमका। झारंखड की उपराजधानी दुमका के दुमका-भागलपुर स्टेट हाईवे पर हंसडीहा थाना क्षेत्र के चंद्रदीप गांव के मुरको पुल के समीप अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक पर सवाल दो युवक की जान चली गई जबकि एक गंभीर है। दोनों युवकों ने घटनास्थल पर ही जान गंवा दिया है जबकि युवक जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।
जानकारी के अनुसार बाइक सवार तीनों युवक हंसडीहा की ओर से दुमका की ओर जा रहे थे इसी दौरान दो ट्रक ओवरटेक करते हुए हंसडीहा की ओर जा रहे थे इसी दौरान तीनों युवक ट्रक की चपेट में आ गये।। इस घटना के बाद ही ट्रक मौके से फरार हो गये। इस घटना में जान गंवाने वाले लोगों की पहचान साधु मिर्धा और विकास मिर्धा के रूप में हुई है दोनों जरमुंडी थाना क्षेत्र के सरमारा गाँव के रहने वाले है तथा घायल व्यक्ति की पहचान रामगढ़ थाना क्षेत्र के रेड़ा गांव निवासी राकेश मिर्धा के रूप में हुई है। घटना की जानकारी जैसे ही हंसडीहा थाना पुलिस को मिली, हंसडीहा थाना से थाना प्रभारी जितेंद्र साहू पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा घायल युवक को पुलिस वैन से इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरैयाहाट भेज दिया। दोंनो जान गंवाने युवको के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। दुमका में हो रहे विभत्स दुर्घटनाओं पर कैसे रोक लगाया जाए इसको लेकर सरकार और जिला प्रशासन को गंभीरता से सोचना होगा दुमका लाइव न्यूज के लिये दशरथ महतो की रिपोर्ट