बेरमो । शिक्षा मंत्री दिवंगत जगरनाथ महतो के भंडारीदह के आलारगो स्थित आवास में सोमवार को सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास पहुँचे। पूर्व मुख्यमंत्री श्री दास आलारगो शिक्षा मंत्री के आवास पहुँचकर पुत्र अखिलेश महतो से मिले और सांत्वना दिया।कहा कि झारखंड के एक जनप्रिय नेता थे। कहा कि वे गरीब गुरबों की आवाज थे। कहा, ‘विनम्र और मृदुभाषी राज्य के शिक्षा मंत्री टाइगर के नाम से विख्यात जगरनाथ दा के जाने से झारखंड के राजनीतिक क्षेत्र में जो स्थान रिक्त हुआ है, उसे भरना संभव नहीं होगा।’ दास ने कहा, ‘अपने बात व्यवहार से वह पक्ष-विपक्ष के नेताओं के बीच काफी लोकप्रिय थे। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और अपने श्रीचरणों में स्थान दें। इस अवसर पर 16वीं लोकसभा सांसद रविंद्र कुमार पांडेय सहित गिरजा देवी, अर्चना सिंह, टुनटुन तिवारी, भाई प्रमोद सिंह, अशोक सिंह, रवींद्र मिश्रा, दिनेश सिंह, आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।