एन एस. एस यूनिट 04 की डॉ.राखी रानी ने दस टीवी के मरीजों को गोद लिया

10

देवघर/ डॉ.राखी रानी, एन एस. एस यूनिट 04 की कार्यक्रम पदाधिकारी, देवघर महाविद्यालय देवघर,  यक्ष्मा केन्द्र पहुंची।  डीपीसी मृगेंद्र कुमार यक्ष्मा केन्द्र से प्राप्त सूची के अनुसार प्रदीप मेहता, लकदीगंज,, सुलेना कुमारी, दहीजोर, राजेन्द्र यादव, बंधाजोरी, गोविंद राउत,छोटा जानकी, खुशबु सिंह, हिरना, सोनू झा, बैहरावरन, मुन्ना पूजहर, रंगनोद चाक, ललिता हेम्ब्रम, मेयिरानक, बबलू टुडू, पिपरा, मीना देवी, जरवाडीह नामक  दस टीवी के मरीजों को गोद लिया है। उन्हें फल, चने का सत्तू , गुड़ , ब्रेड और अंडे का कैरेट वितरण किया।  उन्होंने उनके स्वस्थ होने की कामना की । उन्होंने मरीजों को समझाया कि स्वस्थ रहने के लिए नियमित दवा सेवन के साथ-साथ पोषक आहार और  स्वच्छता के प्रति भी जागरूक रहना होगा तभी वे स्वास्थ्य लाभ पा सकते हैं। उन्होंने भगवान का शुक्रिया भी किया कि  स्वस्थ भारत के निर्माण में पोषाहार वितरण  कार्य का दूसरा महिना है। विदित हो कि  डॉ. राखी रानी विगत माह जनवरी में ही निक्षय मित्र के रूप अपना पंजीकरण यक्ष्मा केन्द्र देवघर में कराया है। वे पांच माह तक रोगियों को निर्धारित पोषाहार देने के लिए कृत संकल्पित हैं। इस अवसर यक्ष्मा केन्द्र के DPS श्रीमती श्वेता कुमारी, PPM श्री नीरज कुमार राव, STS, श्रीमती मधु कुमारी, STLS श्री संतोष कुमार, STS रोहित कुमार, और राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवी मयूरी गुप्ता, , सोनू कुमार, करण तिवारी, मधु कुमारी, अमन अनुस्थान,  सूरज कुमार तथा पंकज कुमार उपस्थित थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/ir9h

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *