राज्य में अवैध उत्खनन का व्यापार फल-फूल रहा है : आशा लकड़ा
बासुकीनाथ। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय मंत्री व रांची की मेयर आशा लाकड़ा ने शनिवार को बाबा बासुकीनाथ मंदिर में पूजा अर्चना किया। इस अवसर पर पार्टी की राष्ट्रीय मंत्री आशा लकड़ा ने फौजदारी बाबा से राज्य और देश की जनता के लिए मंगल कामना की। पूजा अर्चना के बाद बासुकीनाथ मंदिर कार्यालय में भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री आशा लकड़ा ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। मौके पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष गौरवकांत प्रसाद ने उन्हें माला व बुके देकर उनका स्वागत किया तथा बाबा बासुकीनाथ का फ़ोटो बतौर स्मृति चिन्ह के रूप में उन्हें भेंट दिया। इस अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय मंत्री सह रांची की मेयर आशा लकड़ा ने मीडियाकर्मियों से एक बातचीत में कहा कि झारखंड में जनता जिस उद्देश्य से हेमंत सरकार को सत्ता में लाई थी। यह सरकार अपने वादे को पूरा करने में असमर्थ दिख रही है। उन्होंने बताया कि राज्य में चारों ओर कानून व्यवस्था का स्तर गिरता जा रहा है। महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ती जा रही है। दुमका जैसे जगह में जहां खुद मुख्यमंत्री एवं उनके परिवार और जनप्रतिनिधि रहते हैं। वैसे जगह में भी अपराध की ग्राफ थमने का नाम नहीं ले रही। यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। राज्य में अवैध उत्खनन का व्यापार फल-फूल रहा है। उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता हेमंत सरकार की वादाखिलाफी को समझ चुकी है और अब वह दिन दूर नहीं जब इस सरकार को अपनी गद्दी छोड़नी पड़ेगी। इस मौके पर जिला भाजपा जिला उपाध्यक्ष गौरवकांत प्रसाद, बासुकीनाथ नगर अध्यक्ष स्वरूप कुमार सिन्हा, देवघर महिला मोर्चा की अध्यक्ष विजया सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष पप्पू कुमार सिंह, बालमुकुंद ठाकुर, भाजपा नगर मंत्री नरेश पंडा, आईटी सेल के प्रवीण सिंह, विवेक पंडा आदि कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/ixfp