निरसा I डीवीसी पंचेत अंबेडकर भवन में गुरुवार को ग्राम विकास सलाहकार समिति (बंगाल) की बैठक हुई। रधुनाथपुर के विधायक विवेकानंद बाउरी, बीडीओ अजय कुमार सामंता मुख्य रुप से मौजूद थे। उद्घाटन दीप प्रज्वलित और भारत माता की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया गया। बंगाल क्षेत्र के सीएसआर के सभी विकास फंडों को पेयजल में कनवर्ट करने का लिया गया। फिलहाल टैंकरों से इन पंचायतों में जलापूर्ति की जाएगी। पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा पंचेत डैम से सटे बंगाल साइड के चार पंचायतों में पेयजल की घोर किल्लत है। कहा कि पहले पानी की समस्या का समाधान किया जाए। भीषण गर्मी को देखते हुए इन पंचायतों में तीन माह तक तत्काल टैंकरों से जलापूर्ति किया जाए। डीप सोलर के साथ टैंक बनाने की मांग रखी गई। कहा कि दो-चार फुटबॉल और सिल्ड देकर डीवीसी सीएसआर सिर्फ अपना प्रचार करने का काम करते हैं। मौके पर उप मुख्य अभियंता सोमेश कुमार, सीएसआर मैनेजर बी के सिन्हा, डीसीएमओ ए के मिश्रा, सभापति सरस्वती टुडू, महेंद्र साव, जिप सदस्य कर्मा कुमार राउत, संजीव मुर्मू, विधान माझी, मल्लिका मुर्मू आदि थे
सभी विकास फंडों को पेयजलापूर्ति में लगाने का निर्णय
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/ixyd