गिरिडीह नगरनिगम क्षेत्र में पानी,सफाई,सुविधा आदि दुरुस्त करें :  राजेश सिन्हा

गिरिडीह।  गुरुवार को माले के गिरिडीह विधानसभा प्रभारी राजेश सिन्हा ने कहा कि गिरिडीह नगरनिगम में 36 वार्ड बना तो दिया गया है लेकिन इन 36 वार्डो में पेयजल, सफाई, और विकास का काम एकदम नगण्य हैै। सिर्फ बोर्ड की बैठक कर आम जनता को खुश करता है सिस्टम। कड़वी बात सुनना नही चाहते है बोर्ड के अधिकारी। पेयजल की समस्या विकराल हैै। वार्ड एक से 36 वार्ड तक प्रॉब्लम हैै। बोलने वाला कोई नहीं। एक टाईम पानी किसी प्रकार से मिलता है वह भी दस मिनट बीस मिनट मिल पाता है। सफाई भी बहुत बेहतर नहीं है कचड़ा का अंबार भरा हुआ है। सफाई कर्मी को समय पर पैसा नही दिया जाता हैै। पेयजल में कार्य करने वाले को मानदेय सही समय पर नहीं मिल पाता है। अच्छी सड़क को अच्छी नाली को तोड़कर फिर उसी को फिर से बनाने की परंपरा  तेजी पर हैै। कोई भी वार्ड कमिश्नर का पूरा काम नही कर पाता है सिस्टम। तमाम चीजों को ध्यान में रखकर भाकपा माले समय समय पर आवाज उठाते रहता है। जबकि जेएमएम और बीजेपी को वोटर सब कुछ सहन करते हुए झेलने को तैयार रहते है। यह परंपरा सिर्फ गिरिडीह में है,दूसरे जगह जनता बदला लेती है। गिरिडीह की जनता को भरोसा दिलाता है माले, कि ऐसी बीमारी को सिर्फ भाकपा माले ही खतम कर सकता है इसलिए,माले का साथ देंं। 
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/j0h4

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *