आयकर पदाधिकारी के रूप में चयनित छात्र को संस्था ने किया सम्मानित

IMG-20221224-WA0120

देवघर। नगर थाना क्षेत्र के बृजभान सिंह गली में शनिवार को इंग्लिश रिसर्च सेंटर के शिक्षक कुणाल पांडे के द्वारा आयकर पदाधिकारी के रूप में चयनित छात्र को पुष्पगुच्छ एवं माला देकर सम्मानित किया गया। चयनित छात्र ने अपने अध्ययन काल में संस्था से अग्रेंजी विषय की तैयारी किया था। छात्र अनुपम कुमार ने पूरे देश में 232 वाँ रैंक लाकर अपने माता पिता, गुरुजन व मित्रों के अलावे अपने समाज व सगा संबंधियों का मान बढाया। अनुपम कुमार जो मूलतः बिहार राज्य अंतर्गत बांका जिला के चान्दन का निवासी है लेकिन वर्तमान में देवघर में रहकर शिक्षा का अध्ययन किया ।उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए सफलता प्राप्ति के रहस्य को छात्रों के बीच साझा करते हुए इन्टरनेट को बहुत बड़ा योगदान बताया। छात्रों को लक्ष्य सामने रखकर के कड़ी मेहनत करना चाहिए किसी प्रकार के दबाव से परहेज कर प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी पूरी करनी चाहिए। जीवन में अगर असफलता हाथ लगती है तो छात्रों को उससे निराश भी नहीं होना चाहिए क्योंकि असफलता ही सफलता के द्वार को खोलता है । परिश्रम ही सफलता का सोपान है इसलिए कड़ी मेहनत करके जब तक लक्ष्य की प्राप्ति नहीं होती है तब तक छात्रों को एकाग्र चित्त होकर के लक्ष्य प्राप्ति की ओर ध्यान देना चाहिए ।शिक्षकों के विचारों को आत्मसात कर उसे अपने जीवन में उतार कर भविष्य की दिशा व दशा तय करना चाहिए। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं लगातार तीन बार सीजीएल फाइनल कर चुका हूं अपने जीवन काल में चार बार परीक्षा में बैठा हूं इसमें तीन बार मुझे सफलता मिली। उन्होंने कहा मैंने जो कुणाल सर से सीख ली और जो अनुभव यहां से प्राप्त हुआ जिससे मैं इतनी बड़ी सफलता को प्राप्त कर पाया इसके लिए मैं कोचिंग संस्थान को उन्होंने आभार व्यक्त किया। छात्रों को संदेश दिया कि परिश्रम ही सफलता का सोपान है। मौके पर काफी संख्या में छात्र व छात्राएं मौजूद थे ।इस कार्यक्रम के दौरान ही छात्रों ने सफलता के लिए उन्हें धन्यवाद देते हुए उनसे कई सवाल सवाल पूछे ।उन्होंने सफलता के रहस्य को छात्रों के बीच साझा किया ।उन्होंने कहा कि बच्चों को किस प्रकार की तैयारी करना चाहिए उन्होंने अपना अनुभव साझा करते हुए छात्रों को प्रेरणादायक व ज्ञानवर्धक बात साझा किया ।मौके पर काफी संख्या में छात्र व छात्राएँ मौजूद थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/j5kd

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *