एक अक्टूबर को दुमका आयोजित होगा डांडिया नाइट्स सीजन 2

दुमका  मीतराज क्रिएटिव डांस स्कूल और नन्हे कदम प्ले स्कूल द्वारा दुमका डांडिया नाइट्स सीजन 2 महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस भव्य महोत्सव की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। दुमका डांडिया नाइट्स महोत्सव का शहरवासियों को बेसब्री से इंतजार है। गौरतलब है कि 2019 में डांडिया नाइट्स सीजन वन का आयोजन किया गया था जोकि काफी सफल था और इसमें मिस झारखण्ड अनुष्का आनंद मुख्य अतिथि के रूप में थी कोरोना काल के बाद होने वाले इस डांडिया महोत्सव को लेकर युवाओं से लेकर हर वर्ग में खासा उत्साह है। दुमका डांडिया नाइट्स महोत्सव एक अक्टूबर को इंडोर स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। 

स्टैंड अप कॉमेडियन जिया कांत गुप्ता करेंगे होस्ट 

महोत्सव में शहरवासी सपरिवार शामिल होकर डांडिया खनकाएंगे। महोत्सव के दौरान विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कारों की बौछार होगी।दुमका डांडिया नाइट्स को लेकर डांडिया वर्कशॉप 26 सितंबर से शुरू होगी जहां लोगों को डांडिया खेलना सिखाया जाएगा यह वर्कशॉप पूरी तरह से मुफ्त होगी बस लोगों को डांडिया नाइट्स महात्सव के लिए टिकट लेनी होगी जिसका मूल्य 100 है। इस महत्सव में स्थानीय कलाकार अपनी टीम के साथ मंच पर प्रस्तुति देने के लिए अभ्यास कर रहे हैं।

पारिवारिक माहौल में डांडिया नृत्य का आयोजन 

दुमका डांडिया नाइट्स का आयोजन पारिवारिक माहौल में किया जाएगा। रंगारंग डांडिया आयोजन में दुमकावासी परिवार सहित पारम्परिक वेशभूषा में सज.धजकर भागीदारी निभाएंगे। महोत्सव में विभिन्न श्रेणियों में बच्चेए युवतियां.महिलाएं एवं युवा अपना हुनर दिखाकर कई पुरस्कार भी जीत सकेंगे। परिसर में ही दर्शकों की सुविधा के लिए फूड कोर्ट रहेगा।

भक्ति और मस्ती का होगा संगम

नवरात्र में होने वाले इस दुमका डांडिया नाइट्स में माता अम्बे की भक्ति के साथ मस्ती का संगम होगा। इस महोत्सव की जैसे.जैसे शहरवासियों को जानकारी हो रही हैए वे इसमें भाग लेने को आतुर होते जा रहे है। महोत्सव को लेकर हर कोई डांडिया करने के लिए विशेष पोषक खरीदने के साथ सभी से हटकर दिखने के प्रयास में जुट गया है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/jd8n

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *