कोल ब्लॉक के लिए आवंटित क्षेत्र में ग्रामसभा करने को लेकर प्रखंड सभागार में बैठक आयोजित

3

शिकारीपाड़ा/दुमका/ आज शुक्रवार को अनुमंडल पदाधिकारी कौशल कुमार के नेतृत्व में शिकारीपाड़ा प्रखंड सभागार में सभी पंचायत सेवकों, रोजगार सेवको,मुखिया,पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्यों एवं राजनीतिक दल के नेताओं के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से अंचलाधिकार राजू कमल ,प्रखंड प्रमुख हुदु मरांडी मौजूद थे।  बैठक में सभी जनप्रतिनिधियों से अनुमंडल पदाधिकारी ने अनुरोध किया कि वे क्षेत्र में जाकर ग्रामीणों को ग्रामसभा कराने के लिए राजी करें|कहा कि ग्रामसभा होगी तभी गांव की समस्याएं सामने आएगी और प्रशासन उसका निदान कर पाएगा| और ग्राम का विकास संभव होगा। एवम  ग्राम सभा के माध्यम से कोयला कंपनी टेस्टिंग बोरिंग कर पाएगी यदि ग्राम सभा चाहे तो, इसीलिए ग्राम सभा होना जरुरी है। वही इस संबंध में अंचलाधिकारी ने कहा कि जब तक ग्रामीण ग्राम सभा नहीं करेंगे तब तक ग्रामों के विकास होना संभव नहीं है क्योंकि ग्रामसभा के माध्यम से ही सभी की समस्या सामने आ सकती है। वही इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने भी कई सुझाव दिए जैसे कि कोयला कंपनी रैयतों को जमीन के बदले में  क्या देगी , मुआवजा क्या रहेगा,इन सब के बारे में रैयतो को पहले बताया जाए ताकि ग्रामसभा करने में  लोगों को समझाने में आसानी हो।  ग्राम सभा कराने के लिए दोबारा चार तिथि निर्धारित की गई है जिसमें 29 अप्रैल 2023 को हुलास डगाल एवं मकड़ा पहाड़ी, 2 मई 2023 को मझलाडीह एवं ढोल कांटा, 3 मई 2023 को पात पहाड़ी एवं सीमानीजोर एवं 4 मई 2023 को दलदली एवं मोहलबन्ना गांव में ग्राम सभा का आयोजन के लिए तिथि निर्धारित की गई है| जिसमें 2 टीम अलग अलग ग्रामसभा कराने जाएगी |जिला स्तर से 11 आदिवासी पदाधिकारियों को इस टीम में शामिल किया गया है, शेष अंचल एवं प्रखंड के कर्मी उनके सहयोग में रहेंगे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/jfng

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *