नशे की आदत से स्वयं को और अपनों को रखें दूर : उपायुक्त
देवघर। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजुनाथ भजंत्री ने शहरी क्षेत्र स्तिथ राजा बगीचा बस्ती का भ्रमण कर असहाय, दिव्यांग, रिक्शावाले, जरुरतमंदो व नगर निगम के सफाई कर्मियों के परिजनों के बीच कम्बल का वितरण किया। इस दौरान उपायुक्त ने लोगों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा ठंड के प्रति लोगों को सचेत कर ठंढ से बचने की सलाह दी। साथ ही किसी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या होने पर तुरंत सरकारी अस्पताल में जाकर इलाज करवाने की सलाह दी।
इसके अलावे कंबल वितरण के क्रम में उपायुक्त श्री भजंत्री ने बस्ती में रह रहे लोगों से सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ पेंशन योजना, राशनकार्ड के मिल रहे लाभ से अवगत हुए। आगे लोगों से बातचीत करते हुए उपायुक्त ने ठंड से बचाव के अलावा साफ-सफाई के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि वर्तमान में साफ-सफाई ख्याल रखते हुए खूद को और अपने परिवार को सुरक्षित रखने की बात कही। साथ ही नशा मुक्त देवघर अभियान में सबको बढ़चढ़ कर भाग लेने की बात कही। आगे उन्होंने ड्रग्स या नशा से जुड़े किसी भी प्रकार की सूचना से अवगत कराने का निर्देश दिया। साथ ही जागरूकता को लेकर व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर सूचना संग्रहण और जागरूक करने की बात कही।
इस दौरान उपरोक्त के अलावे प्रशिक्षु आई.ए.एस अनिमेष रंजन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, गोपनीय प्रभारी विवेक मेहता, प्रभारी सहायक निर्देशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग उदय रजक, नगर निगम के सिटी मैनेजर सतीश दास, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी, सामाजिक सुरक्षा कोषांग के श्री मनोज मांझी, श्री भोला एवं संबंधित अधिकारी, कर्मी आदि उपस्थित थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/jgc7