झामुमो ने किया सदस्यता अभियान,बूथ मजबूती को लेकर बैठक

4
5

जामा I जामा प्रखंड मुख्यालय स्थित विकास भवन सभागार में झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड इकाई की बैठक शनिवार को प्रखंड अध्यक्ष कालेश्वर सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक के दौरान सदस्यता अभियान, संगठन मजबूती तथा झारखंड सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने पर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष सोरेन ने कहा कि अधिक से अधिक लोगों को झारखंड मुक्ति मोर्चा के सदस्य बनाने हेतु सभी कार्यकर्ता तैयार हो जाएं। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को  एक एक लोगों को बताया जाए तथा जरूरतमंदों को योजनाओं का लाभ मिले कार्यकर्ता इसका पूरा ध्यान रखें। अगर किसी तरह की कठिनाई होती है तो तुरंत प्रखंड कमेटी को मामले की जानकारी दी जाए। संगठन मजबूती पर चर्चा करते हुए कहा गया कि सभी कार्यकर्ता मिलजुल कर काम करें लोगों को झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्य तथा लक्ष्य की जानकारी दें। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए निर्धारित समय तक सभी कार्यकर्ता अपने अपने दायित्व का ईमानदारी से निर्वहन करें। मौके पर विधायक प्रतिनिधि कुणाल सिंह झुन्नू, सचिव सत्तार खान, सुरेन्द्र यादव, सुरेश सोरेन, रखिशल मुर्मू, निर्मल बेसरा, उदयकांत यादव, उमा यादव, संतोष हांसदा, हेमलाल हांसदा, प्रफुल्ल मंडल, लम्बोदर यादव, चंपा देवी, बोदीलाल मरांडी, निर्मल किस्कू सहित काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/jgtn

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *