तालझारी में सड़क दुर्घटना में युवक घायल

बासुकीनाथ। जरमुंडी प्रखंड के तालझारी थाना क्षेत्र अंतर्गत नारगंजो गांव के निकट सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे चिकित्सा के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। युवक की पहचान सहारा के मनोहर कुमार के रूप में हुई। यह घटना सोमवार की सुबह आठ बजे के करीब हुई है। घायल युवक ने बताया कि सामने से आ रहे चार पहिया वाहन से चकमा खाकर वह असंतुलित हो गया व बाइक सहित खेत में जा गिरा। घटना में उसे काफी चोट आयी व बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/jm7z

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *