सिविल सोसायटी ने शहर के यज्ञ मैदान में चलाया स्वच्छता अभियान

दुमका। आस्था का महापर्व छठ को लेकर सिविल सोसायटी दुमका के द्वारा जिला स्कूल रोड और यज्ञ मैदान जहां जिला प्रशासन की ओर से छठ पूजन सामग्री विक्रय केन्द्र बनाया गया है, इसी मैदान पर दीपावली के समय पटाखा विक्रय केन्द्र बनाया गया था। दीपावाली के बाद दुकानदारों द्वारा छोड़े गए पड़ाको के पैकेट और प्लास्टिक से पूरा मैदान कूडादान बना हुआ था उसकी पूरी सफाई की गई सोसायटी के टीम ने किया ताकि महापर्व छठ के पूजन सामग्री साफ- सुथरे जगह पर लोग लेंगे। सफाई अभियान में सिविल सोसायटी दुमका के अध्यक्ष राधेश्याम वर्मा,सचिव संदीप कुमार जय बमबम, उपाध्यक्ष प्रदीप्त मुखर्जी,विजय कुमार सोनी,विवेक भारती, जयप्रकाश यादव, गंगाधर शर्मा, लक्ष्मी नारायण साह,जीतन वर्मा आदि श्रमदान कर मौजूद रहे।
इसके साथ ही सिविल सोसायटी के आग्रह पर दुमका अस्पताल में सफाई कार्य कर रहे बिरसा एनजीओ ने सुपरवाइजर बालमुकुंद के नेतृत्व में बड़ा बांध तालाब में सफाई कार्य किया।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/jmdy

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *