शिवबारात निकालने को लेकर की जा रही है घटिया राजनीति देवघर की संस्कृति के विरुद्ध : मुन्नम संजय 

IMG-20230217-WA0001
देवघर। बाबा वैद्यनाथ धाम में महाशिवरात्रि के सुअवसर पर शिव बारात महोत्सव करोना काल के कारण दो वर्ष बाद इस वर्ष मनाया जा रहा है। इसे तमाम शिवभक्त हर्षोल्लास तथा परंपराओं के अनुरुप मनाऐं। यह कोई व्यक्ति विशेष और पार्टी विशेष का नहीं,बल्कि तमाम शिवभक्तों का महोत्सव है। उक्त बातें देवघर जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष मुन्नम संजय ने प्रेस को बताया। आगे उन्होंने कहा कि सभी श्रद्धालुओं की हर प्रकार से सुरक्षा की जिम्मेवारी जिला प्रशासन की है,जो पूरी तरह मुस्तैद है। इसलिए बिना किसी रूकावट एवं बिना किसी बाधा के जिला प्रशासन शिव बारात महोत्सव समिति से विचार विमर्श कर निर्धारित पुराने मार्ग पर बारात निकालने की सहमति बनी है। शिव बारात परंपरागत मार्ग से निकले,जिसे पूर्व से ही तैयार किया गया है। जहाँ बिजली के तार को अंडरग्राउंड तथा कभर युक्त कर व्यवस्थित किया गया है। ऐसे खतरे से बचाव के उपाय भी कर लिए गये हैं। शिव बारात में जिला प्रशासन द्वारा किसी भी प्रकार का प्रतिबंध नहीं लगाया गया है। अगर ऐसी भ्रामकता फैलाई जा रही है तो वह सरासर गलत तथा ओछी राजनीति है। जिला प्रशासन आपकी सेवा में सदैव तत्पर है ।महाशिवरात्रि में शिव भक्तों द्वारा जलार्पण करने की महत्ता रही है और जिला प्रशासन की बड़ी चुनौती है भीड़ को नियंत्रित करते हुए सुलभ जलार्पण कराने का भी है । परन्तु ऐसे अवसर पर शिवबारात निकालने को लेकर घटिया राजनीतिक किया जा रहा है,जो देवघर की संस्कृति के विरुद्ध है। यहाँ के जनप्रतिनिधियों को प्रशासन का सहयोग करना चाहिये न की टकराव। 
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/jnd6

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *