देवघर I ए.एस काॅलेज देवघर के 2021-23 सत्र के प्रशिक्षुओं को जे.सी.आर.टी के द्वारा आवंटित स्कूलों में संशोधन कर नये सिरे से स्कूलों को आवंटित किया गया।ज्ञात हो कि इससे पूर्व में जे.सी.आर.टी ने प्रशिक्षुओं को कालेज से 60-70 Km की दूरी पर स्कूलों को आवंटित किया गया जहां आने जाने का कोई साधन भी उपलब्ध नहीं था। काॅलेज के प्रशिक्षुओं में राखी सिंह, निगम कुमार, नर्सिंग , साकेत आदि के अथक प्रयास से संशोधन हो सका। प्रतिनिधि मंडल ने कृषि मंत्री, उपायुक्त महोदय, जिला शिक्षा पदाधिकारी आदि के पास जाके अपनी गुहार लगाई लेकिन कहीं कुछ समाधान नहीं हो पाया। अंत में जे.सी.आर.टी. कार्यालय जाकर प्रतिनिधि मंडल ने अपनी मांगों को रखा और अपनी समस्याओं को सचिव के. रवी कुमार के पास रखा। सचिव महोदय ने सभी की समस्याओं को बारीकी से समझ बुझ कर काॅलेज के 15 किमी की परिधि में स्कूलों को आवंटित किया गया। सभी प्रशिक्षुओं ने जे.सी.आर.टी को धन्यवाद कहा। साथ ही राखी सिंह को निगम कुमार ने बुके देकर सम्मानित किया। इस खुशी के उपलक्ष्य पर प्रशिक्षुओं द्वारा काॅलेज में जश्न मनाया गया।
जे.सी.आर.टी ने किया बी.एड स्कूलों में संशोधन
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/jnou