सारवां / सारवां थाना क्षेत्र अंतर्गत भुरकुंडा गांव में सारवां थाना प्रभारी कुमार अभिषेक के देख रेख में पुलिस पब्लिक मीटिंग आयोजित की गई। जिसमें पंचायत मुखिया, वार्ड सदस्य एवं सभी ग्रामीण लोग मौजूद थे। थाना प्रभारी ने कहा की क्षेत्र में लगातार हम लोग ग्रामीणों के साथ बैठकर ग्रामीणों से रूबरू होते हैं। उन्होंने कहा की पुलिस और पब्लिक के बीच में दूरी कम करने के लिए लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में एसपी साहब के दिशा निर्देश के अनुसार बैठक कर समाज में बढ़ रहे अपराधिक के कई तरह के हिंसा को रोकथाम को लेकर पब्लिक से बात कर जागरूक कर रहे हैं और पब्लिको की समस्या का समाधान भी कर रहे हैं ओर यह कार्य लगातार जारी रहेगा।