वेतन एवं पी•एफ के भुगतान नही होने पर मजदूरों का तीसरे दिन भी हड़ताल जारी

IMG-20221203-WA0107

पाकुड़।  पाकुड़ जिले में शनिवार को नगर परिषद के मजदूर नगर परिषद क्षेत्र के सफाई कर्मी, चापाकल मिस्त्री, बिजली मिस्त्री, चालक एवं खलासी ने नगरपरिषद के खिलाफ नगर परिषद कार्यालय के सामने खोला मोर्चा। तीसरे दिन भी मजदूरों द्वारा हड़ताल जारी है। मजदूरों ने बताया की 2 वर्षों से पी•एफ एवं 2 माह का मजदूरी वेतन नहीं मिला है, जिससे हमारी स्थिति काफी दयनीय हो गई है। मजदूरों ने कहा कि हम लोग गरीब है, और अपना परिवार का भरण पोषण मजदूरी कर करते हैं, अगर कार्यपालक ही हम लोग को ना समझे तो हम लोग किसके पास जाए हमारे भी छोटे-छोटे बच्चे हैं, जिनका भरण पोषण मजदूरी कर करते हैं। मजदूरों ने साफ कहा है। कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं की जाती तब तक हम लोग धरने पर बैठे रहेंगे।एवं हमारी मांगे पूरी नहीं की गई तो सोमवार को नगर परिषद कार्यालय में ताला मार कर भूख हड़ताल पर बैठेंगे। मौके पर राजकुमार डोम, मनोज हरिजन, सुवीर हरिजन, सूरज हरिजन, सोहन हरिजन, राज हरिजन, रोहित हरिजन, टिंकू हरिजन, विशाल, राजा हरिजन, किशोर हरिजन, जगदीश हरिजन, एवं अन्य मजदूर उपस्थित रहेl
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/jrms

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *