दुष्कर्म में असफल होने पर नाबालिग का पैर तोड़कर सुनसान जगह पर छोड़ने वाला ऑटो चालक गिरफ्तार

दुमका जिला के जरमुंडी से रामगढ़ के लिए निकली युवती को ऑटो चालक ने सुनसान जगह पर उसके साथ छेड़छाड़ और मारपीट कर सड़क किनारे घायल अवस्था में फेंक दिया था। लेकिन नाबालिक युवती किसी तरह सड़क पर पहुंच कर ग्रामीणों की मदद से अस्पताल पहुंच गई। सारी घटना को सीडब्ल्यूसी के सामने बताया अज्ञात ऑटो चालक के विरुद्ध जरमुंडी थाना में मामला दर्ज हुआ। लेकिन घटना में ऑटो चालक ने युवती का पैर तोड़ दिया था जिस कारण घटना अस्थल दिखाने में कठिनाई थी। पुलिस को भी घटना में खोजबीन करना काफी परेशानी हुई। लेकिन युवती का मोबाइल और पैसा ऑटो चालक ने छीन लिया था मोबाइल के लोकेशन से ऑटो चालक तक पुलिस पहुंच पाई और गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार ऑटो चालक ने अपने किए कांड को स्वीकार लिया है यह सारी जानकारी जरमुंडी इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी दयानंद साह ने जरमुंडी थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी। प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद ऑटो चालक को जेल भेज दिया गया।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/jsfd

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *