सरस डंगाल में इंटर मिलन फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ समापन

पुरुष एवं महिला दोनों प्रकार की टीम प्रतियोगिया थे शामिल

4
3
2
1

शिकारीपाड़ा /दुमका/ शिकारीपाड़ा के सरसडंगाल में आयोजित इंटर मिलन फुटबॉल प्रतियोगिता का आज हुआ समापन । इस प्रतियोगिता में पुरुष एवं महिला दोनों प्रकार के फुटबॉल टीम भाग लिए थे ।महिला फुटबॉल के फाइनल में विजेता आरएसके टीम रही जिसे ₹20000 देकर सम्मानित किया गया। तो वही दूसरे नंबर पर एसएसबी तवाडारी की टीम रही जिसे ₹13000 देकर सम्मानित किया गया ।वही पुरुष फुटबॉल के विजेता रहे एफसी तालडी जिसे ₹50000 नगद देकर सम्मानित किया गया तो वही दूसरे नंबर पर एफसी अकादमी पाकदहा जिसे 40,000 देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिकारीपाड़ा मध्य जिला परिषद सदस्य अविनाश सोरेन , उपस्थित थे ।वही कमेटी के सदस्य डॉ किस्कू, पिंटू मरांडी ,अनिल किस्कू ,रमेश किस्कू, छोटेलाल टू डू ,विनोद किस्कू, सुदीप मरांडी, घनाई मरांडी,  जादू किस्कू, भोला सोरेन आदि काफी संख्या में कमेटी के सदस्य एवं ग्रामीण मौजूद थे

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/jt2q

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *