उपायुक्त एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी प्रोजेक्ट भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम से वीसी के माध्यम से जुड़े

IMG-20221229-WA0101
पाकुड़।  गुरुवार को एनआईसी में सरकार के 03 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य मे आयोजित जनसेवा के 03 वर्ष कार्यक्रम का आयोजन प्रोजेक्ट भवन सभागार रांची में मुख्यमंत्री झारखंड सरकार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमें पाकुड़ जिला से उपायुक्त वरुण रंजन व उप विकास आयुक्त मो० शाहिद अख्तर, अपर समाहर्ता मंजू रानी स्वांसी सहित अन्य पदाधिकारी वर्चुअली झारनेट के माध्यम से जुड़े। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में पाकुड़ जिला अंतर्गत समाज कल्याण, सहकारिता, कल्याण विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं के कुल 1 लाख 24 हजार 315 लाभुकों के बीच 30 करोड़ 37 लाख रुपए डीबीटी के माध्यम से राशि का हस्तांतरण उनके बैंक अकाउंट में किया गया। इसी क्रम में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत कुल 13,766 किशोरियों को उनके बैंक खाता में शैक्षणिक सामग्रियों की आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु कुल 4 करोड़ 93 लाख रुपए का हस्तांतरण किया गया। वहीं सहकारिता विभाग अंतर्गत संचालित योजना मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना में कुल 25430 किसानों को एक साथ कुल 8 करोड़ 90 लाख रुपए सुखाड़ सहायता राशि का हंस्तांतरण डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खाते में किया गया ताकि किसान समय पर खाद बीज खरीद कर बेहतर तरीके से खेती कर सकें। इसी क्रम में जिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत कुल 85,119 बच्चों को उनके बैंक खाता में कुल 16 करोड़ 54 लाख रुपए का हस्तांतरण किया गया। मौके पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, जिला सहकारिता पदाधिकारी रामनाथ प्रसाद दास, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी चित्रा यादव, जिला शिक्षा अधीक्षक मुकुल राज, जिला कल्याण पदाधिकारी विजन उरांव, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी ऋषि राज समेत अन्य उपस्थित थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/jvpz

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *