मंत्री हफ़िजूल हसन करेंगे शुरुआत
देवघर I स्थानीय एक होटल के सभागार में नगर अध्यक्ष शिव शंकर सिंह उर्फ नूनू सिंह की अध्यक्षता में झारखंड मुक्ति मोर्चा नगर कमिटी की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष सह सदस्यता प्रभारी सरोज सिंह एवं नगर निगम क्षेत्र में पड़ने वाले जिला के पदाधिकारी, केंद्रीय समिति सदस्य गण ने तय किया कि देवघर नगर निगम क्षेत्र में 50,000 सदस्य बनाएंगे।इस कार्यक्रम को उत्सव पूर्वक मनाने के लिए गुरुवार को दिन के 1 बजे माननीय मंत्री हफीजुल हसन अंसारी द्वारा सदस्यता अभियान की शुरुआत टावर चौक देवघर से किया जाएगा।मौके पर सरोज सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं से जनता काफी प्रभावित है।इसलिए केंद्रीय समिति एवं जिला समिति के दिए गए लक्ष्य को पार करते हुए हम लोग हर घर सदस्य और हर घर झंडा के नारे को बुलंद करते हुए सदस्यता अभियान को भव्य रूप दिया जाएगा।बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष नरसिंह मुर्मू,जिलाध्यक्ष संजय शर्मा, सुरेश शाह,अजय नारायण मिश्रा,मनोज दास, सूरज कुमार झा,विपिन यादव,नीलम देवी,रश्मि सिंह,राहुल चंद्रवंशी,मकसूद आलम,अमित कुमार,दिलीप,मुहम्मद अंसारी,अभिमन्यु,भोपाल, उमेश जाधव,कश्यप राऊत,नितिन कुमार,मोहम्मद सैफ अली,प्रदीप चौधरी,भूषण बरनवाल,अनिल रवानी,यश गुप्ता,गौतम महथा, नंद किशोर दास,उमेश कुमार यादव,विवेकानंद देव,संतोष कुमार श्रीवास्तव,मोहन वर्मा,गुड्डू वर्मा,मोहम्मद इलियास,धनु रावत सहित कई लोग मौजूद थे।