संवाददाता/ जामताड़ा I जामताड़ा विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी जामताड़ा विधानसभा वासियों को एक और बड़ी सौगात देते हुए भंडारों और गोलपहाड़ी के बीच रजिया नदी पर उच्च स्तरीय विशाल पूल देने की घोषणा की जिसकी लागत लगभग 28 करोड है। मौके पर विधायक पुल का निरीक्षण करने पहुंचे जहां काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। खासकर छात्र-छात्राएं रुक कर विधायक को धन्यवाद दे रही थी। मौके पर विधायक ने बताया की चुनाव के समय मैंने यहां के लोगों से वादा किया था की इस पुल का निर्माण जल्द कराऊंगा। हमारे पूर्व के विधायक ने यहां पुल नहीं देकर कहीं और बनवा दिया जिससे यहां के आदिवासियों में भारी आक्रोश था। इन लोगों ने मुझ पर विश्वास कर मुझे भारी मतों से जीत दिलाई। आज मैं अपने वादे को पूरा कर रहा हूं और यह बता देना चाहता हूं कि बहुत जल्द इस पुल का शिलान्यास धूमधाम से करने जा रहा हूं जिसमें आसपास के ग्रामीणों पंचायत के लोग आएंगे और इस ऐतिहासिक पल में शामिल होंगे। आगे विधायक ने कहा कि मैंने यहां के लोगों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए ह्यूम पाइप का एक पुल बनवा दिया था ताकि आवागमन सुचारू रहे। बरसात के समय आवागमन पूरी तरह से ठप हो जाता था जिससे हमारे किसान एवं हमारे बच्चों को काफी कष्ट उठाना पड़ता था। अब इस पुल के बन जाने से आवागमन पूरी तरह से दुरुस्त हो जाएगा और धनबाद की दूरी भी काफी कम हो जाएगी आगे विधायक ने कहा कि आदिवासियों ने जितना सोचा नहीं उससे भी बढ़कर मैंने देने का काम किया है। उनके हर सुख दुख में खड़ा रहता हूं और उनकी आवाज को बुलंद करने का काम करता हूं। बहुत कड़ी मेहनत से मैंने इन लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई है।आज जहां भी जाता हूं यह लोग मेरा नाम सुनते ही उमड़ पड़ते हैं। इसी को देखते हुए भंडारों में आदिवासियों का एक बड़ा महा जुटान होने जा रहा है। मैं समस्त आदिवासी समाज को इस महासम्मेलन में आमंत्रित करता हूं। मौके पर उज्ज्वल पंडित अरुण मुर्मू बलदेव मुर्मू बाबूजन हंसदा अरुण कर्मकार संदेव मुर्मू अयन पंडित हकीम मरांडी मोंगली मुर्मू परिमल मंडल सहित अन्य मुख्य रूप से उपस्थित थे।
28 करोड़ की लागत से भंडारों और गोलपहाड़ी के बीच रजिया नदी पर उच्च स्तरीय विशाल पूल का जामताड़ा विधायक करेंगे शिलान्यास..
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/jy7e