राजद प्रदेश के 27 नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रधान महासचिव संजय यादव द्वारा किया गया सम्मानित
देवघर। शुक्रवार को राजद प्रदेश के 27 नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रदेश महासचिव संजय प्रसाद यादव ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान राजद के सभी नेताओं ने कर्पूरी जयंती के अवसर पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। राजद प्रधान महासचिव ने कहा कि बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव अलग-अलग जिले में भ्रमण करेंगे, इससे पार्टी को मजबूती मिलेगी। प्रदेश युवा महासचिव पंकज सिंह ने कहा कि पार्टी के प्रति युवाओं का रुझान बढ़ता जा रहा है युवाओं को और अधिक से अधिक जोड़ने का काम पार्टी स्तर पर किया जा रहा है। सम्मानित किए गए पदाधिकारियों में कल्पना देवी को प्रदेश उपाध्यक्ष, जय कांत जायसवाल को प्रदेश सचिव, अमरेंद्र यादव को प्रदेश महासचिव, अताउर रहमान सिद्दीकी को प्रदेश सचिव, रतन पासवान को प्रदेश महासचिव, शंभू यादव को प्रदेश सचिव, राजकिशोर यादव को प्रदेश सचिव, अशोक मांझी को अनुमंडल अध्यक्ष, कृष्णा यादव को प्रदेश सचिव, बिहारी महतो को प्रदेश महासचिव, मनोज यादव को राज्य कार्यकारिणी सदस्य, शत्रुघन यादव को प्रदेश महासचिव, विनोद यादव को अनुमंडल अध्यक्ष, शोभा ठाकुर को अनुमंडल अध्यक्ष, रूबी देवी को गोड्डा जिला महिला अध्यक्ष, दिलीप यादव को अनुमंडल अध्यक्ष, मोहम्मद अली को प्रदेश सचिव, शउद्दीन अंसारी को प्रदेश सचिव, रिंकू ओझा को प्रदेश सचिव, नितेश को अनुमंडल अध्यक्ष, सुनील कुमार को प्रदेश सचिव, सत्यपाल यादव को प्रदेश सचिव, जय श्याम चौधरी को प्रदेश सचिव, व प्रवीण कुमार वर्मा को शामिल किया गया है । प्रदेश व अनुमंडल कार्यकारिणी में शामिल होने वाले पदाधिकारी दुमका, गोड्डा, साहिबगंज, जामताड़ा जिला के लोग हैं।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/k5g7