संवाददाता/जामताड़ा I अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे से मंगलवार को दिल्ली में भेंट कर जिला अध्यक्ष हरिमोहन मिश्रा जामताड़ा वापस लोटें। यह जामताड़ा कांग्रेस कमिटी के इतिहास का पहला यादगार अवसर बन गया है। इससे पहले जिला अध्यक्ष की हैसियत प्रदेश प्रभारी और अध्यक्ष से मिलने तक ही सीमित रहा है। वह भी जिला अध्यक्ष से विशेष अवसर पर ही ऐसे नेताओं का भेंट करने का इतिहास रहा है। दिल्ली से वापस जामताड़ा पहुंचते ही हरिमोहन मिश्रा ने सोशल मीडिया पर भेंटवार्ता की जानकारी साझा की है। जिसमें बताया है कि लोकसभा चुनाव के साथ ही विधानसभा चुनाव की तैयारी करने का गुरु मंत्र दिया है। अगर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ऐसा दिशा निर्देश दी है। तो आने वाले समय में झारखंड कांग्रेस में बड़े उलटफेर की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। दरअसल कुछ अरसे से झारखंड कांग्रेस को जामताड़ा के चलते मित्र दलों के कटघरे में खड़ा होना पड़ा है। जहां मित्र धर्म मजाक बनाते दिखा। लगता है राष्ट्रीय कांग्रेस ऐसे पूर्णवृत्ति से बाहर निकलने के लिए छटपटा रहा है। ऐसा कर पार्टी एक तीर से कई लक्ष्य हासिल करना चाह रही है।
कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे से मिले जामताड़ा जिला अध्यक्ष, दिए कई दिशा निर्देश
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/k5k8